फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दो दिवसीय दौरे पर कल आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल

Sat, 31 May 2025 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
राज्यपाल के आगमन की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करतीं डीएम दुर्गा श​क्ति नागपाल। स्रोत सूचना
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले में दो जून को राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आएंगीं। उनके प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। डीएम दुर्गा शक्ति नागपाल और एसपी संकल्प शर्मा ने शनिवार को संयुक्त रूप से कलक्ट्रेट सभागार में अफसरों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। निर्देश दिए किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

राज्यपाल का रूट प्लान, पुलिस व्यवस्था, ग्राम पंचायत बलेरा में प्रस्तावित मुख्य मंच, सांस्कृतिक मंच, पंडाल, प्रदर्शनी स्टालों से संबंधित विषयों पर डीएम व एसपी ने अफसरों से सवाल किए। वन विभाग के अधिकारियों से दुधवा टाइगर रिजर्व में प्रस्तावित बैठक व अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। समय रहते तैयारियां पूरी कराने के सख्त निर्देश दिए। सीडीओ अभिषेक कुमार ने राज्यपाल के मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम के बारे में बताया।
डीएम के निर्देश पर जनजाति विभाग के परियोजना अधिकारी यूके सिंह ने कार्यक्रम की तैयारियों की प्रगति साझा की। डीएम ने कृषि, सहकारिता, एनआरएलएम, समाज कल्याण, उद्योग, आयुष, स्वास्थ्य, बाल विकास के लगाए जाने वाले स्टालों को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी किए। साथ ही शासकीय योजनाओं के तहत लाभार्थियों का चयन, वितरण प्रक्रिया की समीक्षा की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में डीएफओ सौरीश सहाय, संजय बिसवाल, एडीएम नरेंद्र बहादुर सिंह, पीडी एसएन चौरसिया आदि जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें