फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बिना ओवरब्रिज बने टोल प्लाजा पर वसूली से व्यापारियों में रोष

विज्ञापन
गोला में एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ। हाईवे पर बिना ओवरब्रिज बने फरधान टोल प्लाजा पर वसूली का व्यापारियों ने विरोध किया और रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


शुक्रवार को उत्तर प्रदेश उद्योग प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष पारस प्रसाद मिश्र की अगुवाई में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को संबोधित ज्ञापन एसडीएम युगांतर त्रिपाठी को दिया गया। व्यापारियों ने कहा है कि 10 सितंबर से हाईवे 730 के फरधान टोल प्लाजा पर वसूली शुरू कर दी गई है, जबकि ओवरब्रिज और हाईवे का संपूर्ण निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन


क्षेत्रवासियों ने मांग की कि ओवरब्रिज और हाईवे का संपूर्ण निर्माण होने के बाद है वसूली की जाए। वर्तमान में टोल प्लाजा पर जो वसूली की जा रही है उसे तत्काल प्रभाव से बंद कराया जाए।इस मौके पर व्यापारी नेता पारस प्रसाद मिश्र, बालकृष्ण गुप्ता, नानकचंद वर्मा, संजय अवस्थी, पंकज हालन, सचिन गुप्ता, श्रवण माहेश्वरी, रामनरेश वर्मा, अनुराग गुप्ता और गोपाल शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें