फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर पलटने से  चालक की मौत

Thu, 08 Dec 2016 10:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
फार्म पर पशुओं का लेने जा रहा था चारा
विज्ञापन

थाना मैलानी क्षेत्र में ट्रैक्टर पलटने से गांव पटीसानगर निवासी 26 वर्षीय चालक इंदल घायल हो गया। घायल को परिवार के लोग जिला अस्पताल ला रहे थे। रास्ते में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
गांव पटीसानगर निवासी हरनाम ने बताया कि उनका छोटा भाई इंदल गांव के ही निकट स्थित फार्म मालिक गुरुदेव सिंह के यहां मजदूरी करता था। गुरुवार की दोपहर बाद वह ट्रैक्टर लेकर मकान मालिक के झाले से फार्म पर पशुओं का चारा लेने जा रहा था। झाले के निकट ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे इंदल घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे फार्म हाउस मालिक गुरुदेव सिंह परिवार वालों के साथ इंदल को बाकेगंज सीएचसी लाए, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। उन्होंने बताया कि परिवार के लोग उसे जिला अस्पताल ला रहे थे। गोला के पास इंदल ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

 
गश्त के दौरान बाइक दुर्घटनाग्रस्त, सिपाही घायल
सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव की सिकन्द्राबाद पुलिस चौकी के सिपाही सतीश पाठक बुधवार रात गश्त पर थे। कोहरे के कारण उसकी बाइक मार्ग पर लटक रही पेड़ की डाल से टकरा गई, जिससे वह घायल हो गया। घायल सिपाही को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन

सिकन्द्राबाद पुलिस चौकी पर तैनात सिपाही सतीश पाठक एक होमगार्ड को साथ लेकर बुधवार की रात गश्त कर रहे थे। भदूरा रोड पर अमेठी चौराहा के पास स्थित एक ढाबे के निकट सड़क पर लटक रही पेड़ की डाल से उनकी बाइक कोहरा अधिक होने के कारण टकरा गई, जिससे वह बाइक समेत गिरकर घायल हो गया। सूचना पर पहुंची चौकी पुलिस ने घायल सिपाही को निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें