फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसे में दंपती समेत चार की मौत: वाहन की टक्कर से ट्रैक्टर के हुए दो टुकड़े, एक हिस्सा बाइक से जा टकराया

Thu, 08 Jun 2023 05:57 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार पति-पत्नी और बच्ची समेत चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। बच्ची का पैर कट गया था। टक्कर लगने के बाद बाइक भी जल गई। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के पलियाकलां क्षेत्र में निघासन मार्ग पर बृहस्पतिवार को पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास एक तेज रफ्तार टैक्सी वाहन और ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार हुई कि ट्रैक्टर के दो टुकड़े हो गए। इसी बीच पीछे से आ रहे बाइक सवार ट्रैक्टर के एक हिस्से की चपेट में आ गए, जिससे बाइक पर सवार चार लोगों की मौत हो गई। 

विज्ञापन


बाइक पर पति-पत्नी व बच्ची समेत चार लोग सवार थे। हादसे के बाद बाइक में भी आग लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। हादसे के कारण सड़क पर काफी देर तक जाम लगा रहा। 

जानकारी के मुताबिक त्रिलोकपुर निवासी शमसुद्दीन का 35 वर्षीय पुत्र चांद अपने बहनोई जाबिर (38) निवासी बिसवां जिला सीतापुर, बहन 32 वर्षीय खुशनुमा, भांजी छह वर्षीय जन्नत के साथ पलिया आ रहा था। चांद सभी को पलिया बस अड्डे पर छोड़ने आ रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रैक्टर का एक हिस्सा बाइक से टकराया 

इस दौरान पलिया-निघासन मार्ग पर बोझवा के पास पंचमुखी हनुमान मंदिर के आगे तेज रफ्तार ट्रैक्सी वाहन व ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि तेज धमाके के साथ ट्रैक्टर दो हिस्सों में बंट गया और एक हिस्सा पीछे से आ रही चांद की बाइक से टकरा गया। 

बाइक सवार चारों लोग उछलकर रोड पर जा गिरे और मौके पर ही चारों की मौत हो गई। जबकि टैक्सी और ट्रैक्टर चालक मौके भाग गए। हादसे के बाद बाइक भी जल गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को एंबुलेंस से पलिया सीएचसी भेजवाया।

हादसे के बाद लगा जाम 

हादसे के बाद लोगों की भीड़ मार्ग पर जुट गई, जिससे जाम की स्थिति भी बनी रही। पुलिस ने वाहनों को रास्तों से हटाकर जाम खुलवाया तब आवागमन सुचारू हो सका। सीएचसी में भी परिजन की भारी भीड़ रही और चीख पुकार मची रही। उधर, पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें