फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टॉवर गिरने से कई गांवों का आवागमन बाधित

Mon, 01 Jun 2015 10:53 PM IST
निघासन
विज्ञापन
विज्ञापन
टांडा गांव के पास 132 केवीए के दो टॉवर गिरने से निघासन, पलिया की बिजली सप्लाई ठप हो गई। जिस पर बिजली विभाग ने 24 घंटे बाद धौरहरा की 33 केवीए लाइन से जोड़कर वैकल्पिक रूप से निघासन, पलिया की बिजली सप्लाई बहाल कर दी है। सड़क पर दो टॉवरों के गिरने से कई गांवों का आवागमन बंद हो गया है। लोग तार को ऊपर उठाकर किसी तरह से अपने वाहनों को निकाल रहे हैं।
विज्ञापन

रविवार को आई तेज आंधी में त्रिकौलिया सिसैया जाने वाले मार्ग पर टांडा गांव से कुछ दूरी पर बिजली के दो टॉवर गिर गए। उनके गिरने के बाद कुछ दूरी पर स्थित सीमेंट का बिजली का खंभा भी गिर गया। टॉवर के तार सड़क पर पूरी तरह से फैल गए हैं, जिससे त्रिकौलिया, टांडा, गुलरीपुरवा, नन्हौंवा, सरपतहा, मन्नापुरवा समेत कई गांवों के लोगों का आवागमन बंद हो गया। पैदल, बाइक और साइकिल से चलने वाले लोग सड़क पर पड़े तारों को ऊपर उठाकर किसी तरह से निकल रहे हैं। इन टॉवरों के गिरने से पलिया और निघासन तहसील की सप्लाई ठप हो गई थी, लेकिन बिजली विभाग ने धौरहरा से आने वाली लाइन को सही कर निघासन के लिए बिजली की वैकल्पिक व्यवस्था की है।
जेई बिजली विभाग अजय कुशवाहा ने बताया कि धौरहरा से आई लाइन और अन्य लाइन को सही करने के लिए समय नहीं मिल पाया है। इस लाइन को सही कराने में 15 दिनों से अधिक का समय लग जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें