फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: दुधवा में सड़क पर बैठा बाघ देख सैलानी रोमांचित

Wed, 08 Apr 2026 12:05 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
दुधवा में पर्यटकों की जिप्सी के सामने बैठा बाघ। स्रोत : सोशल मीडिया।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी/बांकेगंज। दुधवा टाइगर रिजर्व (डीटीआर) में सफारी के दौरान सैलानियों को उस समय रोमांचक अनुभव मिला, जब दक्षिण सोनारीपुर रेंज के पर्यटन मार्ग के बीचो-बीच एक बाघ अनोखे अंदाज में बैठा नजर आया।
विज्ञापन

सोमवार को लखनऊ से आए सैलानी तीन जिप्सियों से जंगल भ्रमण कर रहे थे। इसी दौरान रास्ते में बैठे बाघ को देखकर चालकों ने वाहनों को सुरक्षित दूरी पर रोक दिया। जिप्सियों में सवार पर्यटक इस दुर्लभ दृश्य को देखकर उत्साहित हो उठे और इसे कैमरे में कैद किया।
सैलानियों के अनुसार, बाघ करीब 30 सेकंड तक सड़क पर बैठा रहा, इसके बाद वह जंगल के भीतर चला गया। इस दौरान पर्यटकों को जंगल में वन्यजीवों के स्वच्छंद विचरण का रोमांचक अनुभव मिला। दुधवा टाइगर रिजर्व में नए पर्यटन सत्र की शुरुआत छह नवंबर से हुई थी। इसके बाद से सैलानियों की संख्या लगातार बढ़ रही है। टाइगर रिजर्व के आंकड़ों के अनुसार, छह नवंबर 2025 से मार्च 2026 तक कुल 46,030 पर्यटक (45,439 देशी व 591 विदेशी) दुधवा का भ्रमण कर चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें