फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dudhwa: जंगल सफारी के दौरान चार शावकों संग दिखी बाघिन, रोमांचित हुए सैलानी

Sun, 07 Apr 2024 05:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

दुधवा नेशनल पार्क में जंगल की सैर बाघ-बाघिन दिखने से रोमांचकारी हो रही है। शनिवार को दिल्ली व लखनऊ के सैलानियों को दूसरी शिफ्ट में एक जगह चार शावकों के साथ बाघिन सफारी मार्ग पर चहलकदमी करती दिखी।
विज्ञापन
जंगल सफारी मार्ग पर शावकों के साथ बाघिन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के दुधवा नेशनल पार्क में एक बार फिर से चार शावकों के साथ बाघिन दिखाई दी। दुधवा की किशनपुर रेंज में चार शावकों संग बाघिन देखकर सैलानी काफी रोमांचित दिखे। कई दिनों से लगातार बाघ दिखने से सैलानियों की संख्या में भी बढ़ोतरी हुई है। इससे पूर्व एक बाघ सैलानियों के वाहनों के सामने से भी होकर गुजरा था।

विज्ञापन


दुधवा नेशनल पार्क का भ्रमण करने गए दिल्ली व लखनऊ के सैलानियों को दूसरी शिफ्ट में शनिवार को एक जगह चार शावकों के साथ बाघिन सफारी मार्ग पर चहलकदमी करती दिखी। उसे देखकर चालकों ने जिप्सी रोक दीं। बाघिन रोड पर बैठी थी, जबकि उसके शावक उसके संग अठखेलियां कर रहे थे। काफी देर तक बाघिन बैठी रही। इसके बाद वह उठकर चली तो चारों शावक भी उसके पीछे चल दिए। सैलानियों ने कैमरे में चार शावकों और बाघिन की तस्वीरों को कैद कर लिया। 

यह बाघिन पहले दुधवा परिक्षेत्र में दिख रही थी लेकिन अब किशनपुर क्षेत्र में पहुंच गई है। इससे पहले शुक्रवार की देर शाम की शिफ्ट में जिप्सी के आगे से बाघ निकलकर दूसरी तरफ जाता दिखा था। दुधवा के डीडी डॉ रंगाराजू टी ने बताया कि शावकों संग बाघिन जिस क्षेत्र में दिख रही है, उसकी निगरानी कराई जा रही है। इन दिनों अच्छी तादाद में सैलानियों को बाघ दिख रहे हैं। बाघों की संख्या के लिए भी यह अच्छी खबर है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें