फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैलानियों से मुलाकात कर दी नेपाल में टूरिज्म की जानकारी

Mon, 16 May 2016 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-पलियाकलां ।  
विज्ञापन
दुधवा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
दुधवा पहुंचे व्यापारी और होटल स्वामी
विज्ञापन

रविवार को नेपाल के व्यापारियों और होटल व्यवसाइयों का एक प्रतिनिधिमंडल दुधवा पहुंचा और यहां सैलानियों से मुुलाकात कर नेपाल में टूरिज्म के बारे में और वहां के बेहतर माहौल की जानकारी दी। उन्होंने सैलानियों से वहां होने वाली दिक्कतों को भी सुना और बेहतर सुविधाओं का वायदा भी किया। 
विज्ञापन

इसमें डिवोटी होटल के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर संजीव थापा ने कहा कि नेपाल में  पर्यटकों को लुभावने के हर संसाधन मौजूद हैं और वहां का मौसम भी बेहतर है।  दुधवा आने वाले सैलानियों को भी नेपाल जरूर आना चाहिए। कहा कि पिछले कुछ सालों में नेपाल की छवि लोगों के भीतर थोड़ा खराब हुई है।  माना जाता है कि वहां पर बाहर से आए लोगों के साथ अच्छा सलूक नहीं होता, जगह-जगह चेकिंग के नाम पर शोषण किया जाता है। कहा कि यह सब बातें अफवाह हैं। उन्होंने बताया कि सैलानी आसानी से नेपाल के शहर धनगढ़ी पहुंच सकते हैं और यहां के माहौल का आनंद उठा सकते हैं। पत्रकार हिकमत रावल ने कहा कि लोगों में नेपाल आने के लिए एक तरह का डर है, जिसे वह समझ सकते हैं। लेकिन अब स्थिति बदल रही है और लोगों को एक बार नेपाल जरूर आना चाहिए। निश्चित तौर पर उन्हें वहां बदलाव दिखाई देगा। दल ने नेपाल में टूरिज्म को बढ़ावा देने के लिए सुझाव भी मांगे और उसे अपनाने की बात कही। इस दौरान तमाम व्यापारी, नेपाली भारतीय पत्रकार भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें