फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंजीनियर और आईएस बनेंगे इंटर टापर

Sun, 15 May 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो-लखीमपुर खीरी।
विज्ञापन
टापर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
इंजीनियर बन देश का विकास करेंगी लवी शुक्ला
विज्ञापन

शहर के मोहल्ला शिवकालोनी निवासी लवी शुक्ला ने 94.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिला टाप करने का गौरव प्राप्त किया है। लवी शुक्ला के पिता संजय शुक्ला रेडीमेड कपड़ों के व्यवसायी हैं जबकि मां सरिता शुक्ला ग्रहणी हैं। लवी ने बताया कि उसने प्रतिदिन पांच घंटे पढ़ाई कर यह सफलता प्राप्त की है। लवी से छोटी एक बहन और एक भाई हैं लवी उनकी पढ़ाई पर भी नियमित ध्यान देती हैं। लवी शुक्ला इंजीनियर बनकर देश के विकास में योगदान करना चाहती हैं। लवी इस सफलता का श्रेय गुरुजनों और माता पिता को देती हैं।
विज्ञापन


आईएस बनकर देश सेवा करना चाहते हैं मनीष
ग्राम वीरसिंहपुर निवासी मनीष अवस्थी ने 94.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है। मनीष के पिता श्रवण अवस्थी किसान होने के साथ कपड़े के व्यवसायी हैं। मां वंदना अवस्थी ग्रहणी हैं। मनीष की दो बहनें और एक बड़ा भाई है वे लोग इन्हें निरंतर परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने की प्रेरणा देते रहते हैं। मनीष प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना आदर्श मानते हैं मोदी की तरह की सृजनात्मक विचार धारा से ओतप्रोत मनीष आईएएस बनकर देेश और समाज की सेवा करना चाहते हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें