फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को मजदूरी पर ले गया, देर रात शव घर पर डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ दर्ज की नामजद रिपोर्ट
विज्ञापन

सिकन्द्राबाद। थाना नीमगांव क्षेत्र के लोनपुरवा गांव में मजदूरी के लिए युवक को बुलाकर ले जाने और फिर देर रात उसका शव घर के बाहर डाल जाने के मामले में दो लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज की है।
थाना क्षेत्र के लोनपुरवा निवासी गोविंद ने बताया कि उसके भाई चिरन्जू 25 वर्ष को गांव के ही टेंट व्यवसायी फेरुलाल मजदूरी के लिये बुधवार को बुलाकर एक कार्यक्रम में ले गया था, रात मे फेरुलाल अपने अज्ञात साथी के साथ चिरन्जू की लाश घर के सामने डालकर चला गया। तब से फेरुलाल भागा हुआ है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर गैर इरादतन हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में प्रभारी निरीक्षक का कहना है कि प्रथम दृष्टया बिजली का करंट लगने से मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत का कारण स्पष्ट होगा। पीड़ित की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
गजेंद्र सिंह, प्रभारी निरीक्षक नीमगांव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें