फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टमाटर छह रुपये किलो, किसानों की नहीं निकल रही लागत

विज्ञापन
बाजार में टमाटर खरीदती महिला। संवाद
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोभी, मटर के बाद अब टमाटर की कीमत में गिरावट होने से किसान परेशान हैं। किसानों को फसल की लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। टमाटर की अधिक आवक रेट गिरने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

राजापुर मंडी में टमाटर की आवक बढ़ गई है। थोक भाव में 25 किलो की कैरेट की कीमत घटकर 150 रुपये तक आ गई हैं। टमाटर की गिरती कीमत अब किसानों का गला घोंट रही है। किसानों को फसल का मुनासिब रेट मिलना तो दूर, भाड़ा मिलाकर फसल की लागत निकालता मुश्किल हो रहा है।
मंडी के व्यापारियों ने बताया कि अन्य प्रदेशों में टमाटर की उपज ज्यादा हुई है, जबकि खपत कम रही। शायद यही कारण है कि टमाटर की कीमतों में कमी आई है। हालांकि खुदरा बाजार में टमाटर की कीमत करीब 10 से 15 रुपये किलो बिक रहा है। मंडी में सब्जी के थोक व्यापारी आदिल ने बताया कि टमाटर थोक के भाव छह रुपये किलो बिक रहा है। ऐसे में किसानों को नुकसान हो रहा है।
विज्ञापन

सब्जी आढ़ती अबरार ने बताया कि टमाटर के रेट कभी इतने कम नहीं होते, लेकिन इस बार कीमत बहुत घट गईं हैं। किसानों को फसल की लागत निकालना मुश्किल हो रहा है। वहीं सब्जी के फुटकर दुकानदार चांद बाबू ने बताया कि टमाटर 10 से 15 रुपये किलो बेच रहे हैं। मंडी में टमाटर सस्ता मिल रहा है, इसलिए कम रेट में ही बिक्री हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें