फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: टोल टैक्स पूरा, सुविधाएं आधी भी नहीं

Thu, 18 Dec 2025 11:19 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
हाईवे पर बंद पड़ी मरकरी लाइटें। संवाद
विज्ञापन
मैगलगंज/फरधान। जनपद में मैगलगंज व फरधान टोल प्लाजा पर वाहनों का टैक्स पूरा वसूला जा रहा है लेकिन चालकों को यहां सुविधाएं आधी भी नहीं मिल रही हैं। इससे कोहरे में सफर जोखिम साबित हो सकता है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को पड़ताल गई तो लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर दुर्घटना संभावित स्थलों पर पर्याप्त रोशनी के इंतजाम नहीं मिले। सुरक्षा के लिहाज से हर पांच किलोमीटर में आपातकालीन कॉल बॉक्स होने चाहिए, जो नदारद थे।
सबसे ज्यादा खामियां फरधान के टोल पर मिली। यहां न तो एंबुलेंस थीं और न ही पेट्रोलिंग वाहन व क्रेन। दोनों जगह रिकवरी वैन की भी सुविधा नहीं थी। मैगलगंज टोल प्लाजा से रोजाना करीब दस हजार वाहन गुजरते हैं, लेकिन हाईवे पर लगीं हाईमास्ट व मरकरी लाइटें खराब मिलीं। ऐसे में शाम होते ही बाईपास क्षेत्र अंधेरे में डूब जाता है और रात में हादसों का खतरा भी बढ़ जाता है।
विज्ञापन

टोल प्लाजा पर ओवरलोड वाहनों की जांच के लिए धर्मकांटा अनिवार्य है, लेकिन यहां धर्मकांटा काफी समय से खराब पड़ा है। ऐसे में ओवरलोड वाहन बेखौफ होकर टोल प्लाजा पार करते हैं, जो कई बार हादसों का कारण भी बनते हैं। पड़ताल में निःशुल्क पेयजल, वाशरूम, प्राथमिक उपचार की सुविधाएं मिलीं, लेकिन जलपान की व्यवस्था नहीं थी।
इसके अलावा एंबुलेंस में चालक, पैरामेडिकल स्टाफ, पैरामेडिकल हेल्पर तैनात मिले। मैगलगंज टोल प्लाजा के मैनेजर ब्रजेश कुमार ने बताया कि जब चार्ज संभाला था, तब से व्यवस्थाओं में लगातार सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। काफी हद तक सुधार लाया गया है, जो अनियमितताएं हैं, उन्हें भी जल्द दुरुस्त करा लिया जाएगा।

हाईवे पर बंद पड़ी मरकरी लाइटें। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें