फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पढ़ाई के साथ ही अन्य समस्याओं की शिकायत के लिए टोल फ्री नंबर जारी

Wed, 01 Oct 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिषदीय स्कूलों में अध्ययनरत साढ़े चार लाख से अधिक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई से लेकर स्कूल में अन्य समस्याओं के लिए शासन ने टोल फ्री नंबर जारी किया है।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि स्थानीय अधिकारी शिकायतों को अपने स्तर से ही दबा देते थे। इससे समस्याएं समाप्त नहीं होती थीं। इसको देखते हुए अब स्कूलों की दीवारों पर यह नंबर अंकित कराया जाएगा। बीएसए प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि शासन की ओर से अब शिकायतों पर सीधी नजर रखने के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया गया है।
जारी हुआ नया टोल फ्री नंबर 18008893277 पर किसी भी समय कॉल करके पढ़ाई के अलावा स्कूल की किसी भी समस्या की शिकायत की जा सकेगी। बताया कि यह नंबर शिक्षकों को स्कूलों की दीवारों पर अंकित कराना होगा।
विज्ञापन

माना जा रहा है कि दीवारों पर अंकित किए गए नंबर से अभिभावकों व ग्रामीणों को परिषदीय स्कूलों से संबंधित किसी भी तरह की शिकायत के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं लगाने होंगे। टोल फ्री नंबर पर दर्ज शिकायतों को रिकार्ड किया जाएगा। जांच के लिए कमेटी गठित होगी। गड़बड़ी मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई भी की जाएगी।
वर्जन

शासन से प्राप्त निर्देशों के क्रम में स्कूलों की दीवारों पर नंबर अंकित करवाने को लेकर बीईओ को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। अवकाश समाप्त होने के बाद इसकी समीक्षा की जाएगी।
विज्ञापन

प्रवीण कुमार तिवारी, बीएसए
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें