फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लखीमपुर के मुनीर ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बजाया भारत का डंका

Wed, 01 Oct 2025 12:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
इंग्लैंड की कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में आयोजित वेयरेबल इनोवेशन फोरम में अपनी प्रस्तुति देते लखी
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। जिले के होनहार युवा वैज्ञानिक मुनीर खान ने फिर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। इंग्लैंड की कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में आयोजित वेयरेबल इनोवेशन फोरम 2025 में मुनीर को दुनिया भर से चुने गए मात्र 12 शोधार्थियों की सूची में स्थान मिला।
विज्ञापन


इस फोरम में 12 शोधार्थियों के अलावा 26 पोस्टर प्रस्तुति के लिए प्रतिभागियों का चयन किया गया था। खास बात यह रही कि मुनीर सबसे कम उम्र के वैज्ञानिक के रूप में मंच पर पहुंचे। उन्होंने यहां अपना प्रोजेक्ट नेत्रहीनों के लिए कृत्रिम बुद्धिमत्ता वाले चश्मे प्रस्तुत किया, जिसे विशेष सराहना मिली।

मुनीर ने वैज्ञानिक पोस्टर प्रस्तुति में पहला स्थान हासिल कर न सिर्फ अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया, बल्कि भारत का नाम भी गौरवान्वित किया। यह फोरम विश्व के प्रमुख वैज्ञानिकों और शोधकर्ताओं को नई तकनीक, स्वास्थ्य और भविष्य की चुनौतियों पर विचार-विमर्श के लिए एकजुट करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुनीर की इस उपलब्धि पर परिवार, जिले और प्रदेश में गर्व की लहर है। शहर के लोगों का कहना है कि मुनीर आज के युवाओं के लिए सच्ची प्रेरणा बन गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें