फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय में ताला विद्यार्थी परेशान

Sun, 05 Jul 2015 11:55 PM IST
गुलरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राथमिक विद्यालय पड़रिया तुला में एक शौचालय टूटा पड़ा है तो दो में प्रधानाध्यापिका ने ताला डाल रखा है। इससे विद्यार्थियों को खुले में शौच के लिए जाना पड़ रहा है। विद्यालय के चारों तरफ घनी झाड़ियां होने से हर समय खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

सभी विद्यालयों में 30 जून तक शौचालय आदि की मरम्मत कराकर चालू कराने के निर्देश शासन ने दिए थे लेकिन पड़रिया तुला में इसका कोई असर नहीं हुआ। तालों के बारे में पूछने पर प्रधानाध्यापिका मनोरमा चौरसिया ने बताया कि बाहर वालों की वजह से ताले डालने पड़े है। टूटे शौचालय के बारे में बताया कि इसकी मेरी कोई जिम्मेदारी नहीं है। उधर बच्चों ने बताया कि अध्यापिकाओं के अलावा कोई छात्र या छात्रा को शौचालय का प्रयोग नहीं करने दिया जाता है। सिर्फ बड़े बच्चों से शौचालय साफ करने के लिए पानी डलवाया जाता है। रसोई का दरवाजा खुला और उसमें भी काफी गंदगी देखने को मिली।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें