फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी की बात आज पूरा विश्व सुनता है : राठौर

Mon, 18 May 2026 10:49 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। गोला स्थित एक सभागार में आयोजित भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग के दूसरे दिन वरिष्ठ नेताओं और वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन, मीडिया प्रबंधन, सोशल मीडिया और राष्ट्र के समक्ष चुनौतियों जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम भाजपा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता के नेतृत्व में आयोजित हुआ।
विज्ञापन

प्रदेश के सहकारिता राज्य मंत्री जेपीएस राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को गर्व होना चाहिए कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बात पूरा विश्व सुनता है। उन्होंने कहा कि संगठन में सक्षम लोगों को जोड़कर प्रशिक्षण के माध्यम से कार्यकर्ताओं को और अधिक दक्ष बनाया जा रहा है।
पूर्व सांसद और एमएलसी पद्मसेन चौधरी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे सरकार की योजनाओं को गांव और गरीब तक पहुंचाएं। वहीं ‘कमल ज्योति’ के संपादक राजकुमार ने भाजपा को एक परिवार बताते हुए कहा कि पार्टी के मूल सिद्धांत कभी नहीं बदलते, केवल व्यवहार और कार्यशैली समय के अनुसार बदलती है।
विज्ञापन

प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि सभी समाचार माध्यमों का सम्मान जरूरी है। आईटी विभाग के सहसंयोजक अभिषेक तिवारी ने नमो ऐप और सोशल मीडिया की उपयोगिता पर प्रकाश डालते हुए नेताओं से इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रहने की अपील की।
प्रशिक्षण वर्ग में सांस्कृतिक कार्यक्रम, योग, प्रार्थना और प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रहे। प्रदर्शनी में जिले के विकास, ऐतिहासिक स्थलों और जनप्रतिनिधियों से जुड़ी जानकारियां प्रदर्शित की गईं।
कार्यक्रम में मोहम्मदी विधायक लोकेंद्र प्रताप सिंह, उमाशंकर मिश्रा, अनूप गुप्ता, डॉ. वीरेंद्र तिवारी, सुनील सिंह, शरद बाजपेयी, विनोद मिश्रा, अनुराग मिश्रा, संजय मिश्रा, कुलभूषण सिंह, किरण अग्रवाल, संगीता पुरी, प्रवक्ता रमेश चंद्र मिश्र, शौर्य सक्सेना समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें