फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज संघ विशाल वट वृक्ष की तरह है खड़ा : दीक्षित

विज्ञापन
बरबर में पद संचलन करते स्वयं सेवक। संवाद
विज्ञापन
ओयल। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के शताब्दी वर्ष एवं विजयदशमी के अवसर पर ओयल कस्बे के एक मैरिज लॉन में शस्त्र पूजन कार्यक्रम हुआ। इसके बाद संघ कार्यकर्ताओं ने नगर के मुख्य मार्गों पर पथ संचलन किया।
विज्ञापन


अवध प्रांत के प्रांतीय पर्यावरण संयोजक विष्णु दत्त दीक्षित ने कहा कि आज संघ अपना शताब्दी वर्ष मना रहा है। संघ की यात्रा संघर्षशील रही है। आज संघ विशाल वट वृक्ष की तरह खड़ा है। उन्होंने कहा कि संघ शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन को लेकर वृहद गृह संपर्क करेगा।
कार्यक्रम में सदर विधायक योगेश वर्मा, संघ के जिला कार्यवाह संजीव शुक्ला, जिला पर्यावरण संयोजक अनुराग तिवारी, खंड संघ संचालक रामलखन, सह खंड संचालक संजय वर्मा, खंड कार्यवाह पंकज शर्मा, अमरीश, रामनरेश, राजेंद्र अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने किया शस्त्र पूजन
गोला गोकर्णनाथ। विजय दशमी पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने शस्त्र पूजन किया। आयोजन बृहस्पतिवार की शाम शहनाई गेस्ट हाउस में हुआ। मुख्य वक्ता नगर प्रचारक अभिषेक ने कहा कि सभी चुनौतियों का केवल और केवल एक समाधान है सशक्त और संगठित हिंदू। इसके लिए आपका रोजाना एक घंटा चाहिए। हम सबके पास 24 घंटे हैं। विधर्मियों और भारत को तोड़ने वालों के पास भी 24 घंटे हैं।
बोले, क्या हम, विशेषकर युवा और तरुण, एक-दो वर्ष का समय राष्ट्रकार्य के लिए नहीं दे सकते। नगर प्रचारक ने युवाओं को पंच परिवर्तन की अवधारणा अपनाकर समाज व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का शुभारंभ ध्वज प्रणाम से तथा समापन संघ प्रार्थना से हुआ। इस मौके पर गोला नगर के नगर संघ चालक विजय वर्मा, नगर कार्यवाह महेंद्रनाथ पाठक, सह जिला कार्यवाह विवेक वर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद





बरबर में निकाला गया पथ संचलन

बरबर। नगर के मिश्रा मैरिज लॉन से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पथ संचलन की शुरुआत हुई। पथ संचलन पर जगह-जगह लोगों ने पुष्प वर्षा की। इसमें चंदनलाल विद्या मंदिर इंटर कॉलेज भौनापुर के सैकड़ों बच्चे शामिल हुए। इस मौके जिला बौद्धिक शिक्षण प्रमुख रामनरेश, जिला समग्र ग्राम विकास प्रमुख आशीष, विभाग शारीरिक शिक्षण प्रमुख राजकुमार, जिला संचालक अमित भसीम, नगर संघ संचालक वेदप्रकाश, पथ मार्ग दर्शक शिवम वर्मा, कार्यक्रम प्रमुख नितिन द्विवेदी, मनोज कुमार वर्मा, माया प्रकाश शुक्ला आदि संघ के लोग मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से चौकी प्रभारी अरविंद तिवारी, हेड कांस्टेबल राकेश, कांस्टेबल टिंकू सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद

बरबर में पद संचलन करते स्वयं सेवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें