फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी हिंसा: आज आ सकता है रमन के भाई की अर्जी पर फैसला

Tue, 07 Dec 2021 01:52 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, लखीमपुर खीरी

सार

अर्जी पर सुनवाई के बाद अदालत ने फैसले के लिए सोमवार छह दिसंबर की तिथि मुकर्रर की थी, लेकिन मामले से जुड़े तकनीकी बातों को लेकर माथापच्ची शुरू हुई है, जिसे लेकर अदालत ने फैसले की तिथि एक दिन आगे बढ़ा दी। अब मंगलवार को अदालती अर्जी पर फैसला आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी हिंसा, फाइल फोटो - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के तिकुनिया हिंसा मामले में केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र टेनी पर रिपोर्ट दर्ज कराने वाली अर्जी पर सोमवार को भी फैसला नहीं हो सका। सीजेएम चिंताराम ने फैसले के लिए एक दिन आगे बढ़ाया है, अब मंगलवार को अर्जी पर फैसला आ सकता है।

विज्ञापन


पिछली बार सीजेएम कोर्ट में बहस के बाद पत्रावली आदेश के लिए सुरक्षित रख ली गई थी और फैसले के लिए छह दिसंबर की तिथि मुकर्रर की गई थी। मामले की गंभीरता को लेकर सोमवार देर शाम तक फैसला न हो पाने के कारण अदालत ने निर्णय के लिए मंगलवार की तिथि मुकर्रर की है।

अदालती अर्जी में पत्रकार रमन कश्यप के भाई पवन कश्यप की ओर से कोर्ट को बताया था कि पत्रकार रमन कश्यप की नामजद आरोपियों ने उस समय हत्या कर दी थी, जब वह तिकुनिया में प्रदर्शनकारी किसानों के आंदोलन का कवरेज करने गए थे। पुलिस ने रिपोर्ट नहीं दर्ज की है। तब वह आखिरी विकल्प के रूप में अदालत पहुंचा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें