फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आज काठगोदाम-कासगंज से झूसी जाएंगी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें

Mon, 10 Feb 2025 12:12 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
मैलानी में खड़ी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनफाइल फोटो
विज्ञापन

महाकुंभ के श्रद्धालुओं को प्रयागराज के झूसी स्टेशन तक पहुंचाने के लिए काठगोदाम और कासगंज से महाकुंभ स्पेशल ट्रेनें सोमवार को मैलानी से होकर गुजरेंगी। यह स्पेशल ट्रेनों का चौथा फेरा होगा। अंतिम फेरा 25 फरवरी को होगा। 

विज्ञापन


रेलवे ने महाकुंभ मेला जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रेन नंबर 05312 काठगोदाम-झूसी और 05314 कासगंज-झूसी महाकुंभ स्पेशल ट्रेनों के मैलानी होकर पांच फेरे चलाने की घोषणा की थी।

अब चौथा फेरा लेकर काठगोदाम-झूसी स्पेशल दस फरवरी को रात सवा आठ बजे मैलानी से झूसी के लिए रवाना होगी। जबकि कासगंज-झूसी स्पेशल 11 फरवरी की रात 01 बजकर 55 मिनट पर मैलानी से झूसी के लिए रवाना होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें