फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: पति को सबक सिखाने के लिए बच्ची को तालाब में डुबोकर मार डाला

विज्ञापन
मृतक दूधमुंही बच्ची मानवी का फाइल फोटो - फोटो : सम्मेलन में मौजूद लोधी राजपूत समाज के लोग ।
विज्ञापन
मोहम्मदी (खीरी)। मोहम्मदी के गांव खेतहारा निवासी एक विवाहिता ने अपनी दुधमुंही बच्ची की तालाब में डुबोकर हत्या कर दी। जानकारी होेने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची, जहां बच्ची के शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजवाया। आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि महिला का पति शराबी है। उसे सबक सिखाने के लिए ही महिला यह कदम उठाया।
विज्ञापन

गांव निवासी धूपसिंह राठौर ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 12 जुलाई पूर्वाह्न करीब 11 बजे पत्नी कुसुम अपनी दुधमुंही बच्ची मानवी को लेकर बिना बताए कहीं चली गई थी। वह अपने भाई ध्रुव कुमार, माता कुंती देवी और गांव के नरेंद्र, कलेक्टर व ओमप्रकाश के साथ कुसुम की तलाश कर रहा था। इसी दौरान गांव के बाहर वह सड़क के किनारे खड़ी मिल गई। पूछताछ करने पर उसने बच्ची को गांव के बाहर तालाब में डुबोकर मार डालने की बात कही। परिजन तालाब के समीप पहुंचे और निशानदेही पर पुत्री मानवी के शव को बाहर निकाला। फिलहाल, पूरे मामले की जांच करते हुए आरोपी कुसुम को हिरासत में लेकर पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
एसपी संकल्प शर्मा ने बताया कि घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस गई थी। हत्या के पीछे क्या-क्या कारण रहे, इसका पता किया जा रहा है। मुकदमा लिखकर कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि अभी पुलिस पूछताछ में महिला ने अपने शराबी पति को सबक सिखाने के लिए घटना को अंजाम देने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें