फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खरीफ फसलों की सुरक्षा के लिए 31 तक करा लें बीमा

Wed, 02 Jul 2025 11:38 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत विभिन्न फसलों का बीमा किया जा रहा है। इसकी अंतिम तिथि 31 जुलाई है। दैवीय आपदा में अगर बीमित फसलों को नुकसान पहुंचता है तो कंपनी उसकी भरपाई किसानों को करती है।
विज्ञापन

मौजूदा समय में खरीफ सीजन चल रहा है, जिसमें धान, मक्का, उरद, मूंगफली आदि फसलों का बीमा कराया जा सकता है। अपर जिला कृषि अधिकारी डॉ. सत्यवीर ने बताया कि योजना की जानकारी एवं फसल बीमा करवाने के लिए सीएससी सेंटर, बैंक शाखा, सहकारी समिति, कृषि विभाग, बीमा कंपनी प्रतिनिधि से संपर्क कर सकते हैं। जनपद में प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के लिए यूनिवर्सल शैंपो जनरल इंश्योरेंस कंपनी को नामित किया गया है।
किसान दो प्रतिशत प्रीमियम देकर फसल को बीमित करा सकते हैं। जनपद में धान पर 1960 रुपये प्रति हेक्टेयर, मक्का 584 रुपये प्रति हेक्टेयर, उरद 1120 प्रति हेक्टेयर और मूंगफली 1114 प्रति हेक्टेयर प्रीमियम देय होता है। किसान योजना के टोल फ्री नंबर 14447 से भी जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन


ब्लाॅकवार मोबाइल नंबर
लखीमपुर ब्लाॅक 8299863695, 8574934872, ईसानगर और नकहा 7379963086, गोला और बिजुआ के लिए 9451330496, बांकेगंज 8960524890, मोहम्मदी, पसगवां के लिए 9170658018, मितौली और बेहजम के लिए 9161776022, निघासन 9565697479, धौरहरा के लिए 8874433599, रमियाबेहड़ 7355616975, पलिया और फूलबेहड़ के लिए 8859205611 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें