फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तिकुनिया कांडः आरोपी अंकित दास ने की सर्जिकल चेयर की मांग

विज्ञापन
तिकुनिया कांड में शहीद हुए किसानों को श्रद्धांजलि देते सपाई।
विज्ञापन
सीजेएम ने अधीक्षक जिला जेल खीरी को समुचित कार्यवाही करने को कहा
विज्ञापन

लखीमपुर खीरी। तिकुनिया हिंसा के मामले में 14 अक्टूबर से जिला जेल में बंद लखनऊ के अंकित दास ने समुचित इलाज कराने की बात कहते हुए चलने फिरने के लिए सर्जिकल चेयर की मांग की है। इस पर सीजेएम चिंताराम ने अधीक्षक जिला जेल खीरी को समुचित कार्यवाही के लिए आदेशित किया है।
तिकुनिया हिंसा कांड में लखनऊ निवासी अंकित दास की ओर से सीजेएम कोर्ट में पेश हुए वरिष्ठ अधिवक्ता शैलेंद्र सिंह गौर ने अंकित दास की बिगड़ती तबीयत का हवाला देते हुए कहा कि अंकित दास स्लिप डिस्क संबंधी बीमारी से ग्रसित है। अदालत में कस्टडी रिमांड के लिए पेश किए जाने वाले दिन से ही उन्होंने चिकित्सीय पर्चे दाखिल किए थे। यह भी बताया था की लखनऊ निवासी डॉ. डीके वत्सल के आइकॉन हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है। उन्हें दैनिक क्रिया आदि में भी उठने बैठने की दिक्कतें होती हैं। इधर हाल ही में उनका स्वास्थ्य लगातार बिगड़ता जा रहा है। ऐसे में उनकी समुचित चिकित्सा कराया जाना आवश्यक है। साथ ही अंकित दास की ओर से यह भी बताया गया कि स्लिप डिस्क की बीमारी की दशा में चिकित्सकों ने जमीन में उठने-बैठने को मना किया है। ऐसे में सर्जिकल चेयर की उपलब्धता कराई जानी चाहिए।
विज्ञापन

चिकित्सीय राय के अनुसार आवश्यक है कि यदि शासन स्तर पर उन्हें सर्जिकल चेयर नहीं उपलब्ध कराई जा सकती है तो वह निजी खर्च पर सर्जिकल चेयर की व्यवस्था कर सकते हैं, जिसके लिए न्यायिक आदेश आवश्यक है। वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी एसपी यादव ने जेल मैनुअल के अनुसार कार्रवाई पर बल दिया। जिस पर सीजेएम चिंताराम ने अधीक्षक जिला जेल खीरी को नियमानुसार समुचित कार्यवाही करने का आदेश दिया है और आदेश की प्रति जिला जेल भेजी है।
विज्ञापन

सपाइयों ने तिकुनिया कांड के  मृतकों को दी श्रद्धांजलि
गोला गोकर्णनाथ। शनिवार की शाम सपाइयों ने तिकुनिया कांड में मारे गए किसान और पत्रकार को शहीद बताते हुए श्रद्धांजलि दी। 
नगर के सदर चौराहे पर नगर अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य वारिस अली अंसारी की अगुवाई में तीन अक्टूबर को किसान आंदोलन के दौरान हुए तिकुनिया कांड में मारे गए किसानों और पत्रकार को श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष शेर सिंह यादव, लियाकत हुसैन, गुफरान अंसारी, अंकित वर्मा, आरिफ मंसूरी, दिलीप यादव, जलीस अंसारी, मनीष राठौर आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें