कैलारी गांव पालिका के गांव के पास चहल कदमी करती बाघिन। स्रोत: सोशल मीडिया
धनगढ़ी (नेपाल)। कैलाली जिले की कैलारी गांव पालिका के वार्ड चार और छह के घुरहा गांव समेत आसपास के क्षेत्रों में पिछले तीन-चार दिनों से दो शावकों के साथ बाघिन देखे जाने से ग्रामीणों में दहशत है।
डर के कारण ग्रामीणों ने अपने पालतू जानवरों को घरों के अंदर बांधना शुरू कर दिया है। कैलाली जिला वन कार्यालय धनगढ़ी के अनुसार, कैलारी गांव पालिका के वार्ड चार और छह के बीच स्थित हरियाली आमा सामुदायिक वन उपभोक्ता समूह और सौपत्री सामुदायिक वन उपभोक्ता समूह के जंगल क्षेत्र तथा आसपास के गांवों में बाघिन पिछले तीन-चार दिनों से अपने दो शावकों के साथ चहलकदमी कर रही है। स्थानीय लोगों ने कई बार बाघिन और उसके शावकों को देखा है। संवाद