सीमा पर तैनात एसएसबी के जवान
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सीमा पार आवागमन नियंत्रित
भारतीय सीमा से नेपाल के नागरिकों को नेपाल जाने की अनुमति दी जा रही है, जबकि नेपाल से भारतीय नागरिकों को प्रवेश मिल रहा है। भारी वाहनों का बॉर्डर से आना-जाना पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। एसएसबी के मुताबिक, 10 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक भारत से नेपाल की ओर 343 नेपाली नागरिक भेजे गए, जबकि नेपाल से भारत में 177 भारतीय नागरिकों ने प्रवेश किया।
नेपाल में फंसे भारतीयों के लिए कंट्रोल रूम
नेपाल के घटनाक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने 24×7 कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जनपद खीरी का कोई भी भारतीय नागरिक नेपाल में फंसा हो तो सहायता के लिए दिए गए फोन नंबर 05872-298410, 9454416588 पर संपर्क कर सकता है।
एसएसबी के कमांडेंट ने किया निरीक्षण
बुधवार सुबह एसएसबी के कमांडेंट आर के राजेश्वरी ने गौरीफंटा बॉर्डर का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि उनके अंतर्गत आने वाली करीब 60 किलोमीटर सीमा पर एसएसबी पूरी तरह से मुस्तैद है। जवानों द्वारा चौकियों पर ड्यूटी के साथ ही बॉर्डर क्षेत्र में गश्त व पेट्रोलिंग जारी है।