फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: जिप्सी के सामने तो कहीं रास्ते पर दिखे बाघ

विज्ञापन
दुधवा में सैलानियों की जिप्सी के सामने से गुजरता बाघ। स्रोत डीटीआर
विज्ञापन
पलियाकलां। दुधवा नेशनल पार्क में शुक्रवार को दूसरी शिफ्ट में सैलानियों की जिप्सी के सामने बाघ आ गया। वहीं किशनपुर रेंज में गांव जाने वाले रास्ते पर बाघ बाइक के सामने आ धमका। गनीमत रही कि बाघ शांत स्वभाव में रहते हुए दूसरे तरफ जंगल की झाड़ियों में जाकर गुम हो गया।
विज्ञापन


दुधवा पार्क के उद्घाटन अवसर के बाद से ही सैलानियों को बाघ के दीदार होने लगे थे। बाघ की साइटिंग के दुधवा के साथ ही किशनपुर रेंज का एरिया भी काफी प्रसिद्ध हो गया था, जहां आए दिन बाघ की साइटिंग का आनंद सैलानी उठाते थे। अब सुबह ठंड और दोपहर में गर्मी के चलते बाघ जंगल से बाघ निकलते हैं और सुबह की धूप सेंकने का आनंद लेते हैं।
इसके अलावा शाम को ढलते सूरज की तपिश लेने के लिए भी वन्यजीव बाहर आते हैं, जो सैलानियों का इन दिनों आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। इसी में शुक्रवार को दुधवा में जंगल सफारी की दूसरी शिफ्ट में सैलानियों की जिप्सी के सामने चलता एक बाघ दिखाई दिया। जिसके बाद दोनों तरफ से आने वाले वाहनों के पहिये कुछ देर के लिए थमे और उनमें मौजूद सैलानियों ने जमकर फोटो आदि खींचे। यह बाघ काफी देर तक जिप्सियों के बीच टहलते हुए वापस जंगल में चला गया।
विज्ञापन

उधर, किशनपुर रेंज में जंगल के अंदर किशनपुर गांव जाने वाले मार्ग पर एक बाइक सवार अपने साथ महिला को लेकर निकल रहा था। इस बीच अचानक से उसके सामने जंगल से बाघ सड़क पर आ गया और धीरे-धीरे टहलने के बाद बाघ शांत स्वभाव लेकर दूसरी तरफ झाड़ियों में ओझल हो गया। पहली बार तो बाइक सवार चौंक गया, लेकिन बाद में बाघ निकलने के बाद उसके जान में जान आई।
इस बीच दोनों तरफ कई वाहन भी नजर आए। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

दुधवा में सैलानियों की जिप्सी के सामने से गुजरता बाघ। स्रोत डीटीआर

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें