वन विभाग ने तीन स्थानों पर लगाए नाइट विजन कैमरे और पिंजरे
धौरहरा वन रेंज के जोगी बाबा स्थान, मंगरौली , चहमलपुर, राजापुर पेमन सहित तीन जगहों पर वन विभाग ने नाइट विजन कैमरे लगाए हैं। वन टीम लगातार निगरानी कर रही है। क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि बाघ की लोकेशन ट्रेस की जा रही है। तीन जगह पर कैमरे और पिंजरे लगाए गए हैं। ग्रामीणों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई।
बाघ के हमले में मारे गए बुजुर्ग की पत्नी को दी पांच लाख की मदद
बीते 30 दिसंबर को बाघ के हमले में मारे गए मंगरौली गांव निवासी सिराजुद्दीन की पत्नी शाहजहां उर्फ शकीला को मुआवजे के रूप में सरकार से प्रदत्त पांच लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक विधायक विनोद शंकर अवस्थी ने क्षेत्रीय वनाधिकारी नृपेंद्र चतुर्वेदी और एसडीएम की उपस्थिति में प्रदान किया।