फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेतों में चहलकदमी करते दिखा बाघ, मची भगदड़

विज्ञापन
विज्ञापन
ममरी। वन रेंज मोहम्मदी के ग्राम शंकरपुर में खेत में बाघ को घूमते देख गन्ने की छिलाई कर रहे लोगों में दहशत फैल गई है। सूचना पर पहुंचे वन कर्मियों ने बाघ के गन्ने में मौजूद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

गांव शकरपुर में सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे किसान पंकज यादव के खेत में एक बाघ को घूमते देख किसानों को होश उड़ गए। ग्रामीणों के शोर मचाने और आग जलाने पर बाघ गन्ने में छुप गया।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे फॉरेस्टर शिवकुमार कश्यप और वनरक्षक अभिषेक वर्मा आदि ने मौके का निरीक्षण कर पगचिह्न मिलने और बाघ के गन्ने में मौजूद होने की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि निगरानी कराई जा रही है। उन्होंने गांव वालों को सतर्क रहने और समूह बनाकर गन्ने की छिलाई करने की सलाह दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें