फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाघ की चहलकदमी  से दहशत में है थारू  

Thu, 07 Jul 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो पलियाकलां।
विज्ञापन
tiger stops tourist way in corbett park
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतों में ही घूमता रहता है बाघ
थारू गांव के ग्रामीण खौफ में नहीं जाते खेतों की ओर  
कई थारू गांवों के लोग इन दिनों एक बाघ से खौफजदा हैं। यह बाघ इन गांवों के खेतों में ही डेरा जमाए हुए है और इसके चलते वह अपने खेतों की ओर नहीं जा पा रहे हैं। 
विज्ञापन

थारू गांव पिपरौला, बजाही, भूड़ा, बनकटी, सरियापारा आदि के खेतीहर इलाके में एक बाघ लगातार देखा जा रहा है। जिससे इन गांवों के ग्रामीणों में खौफ पैदा हो गया है और वह खेतों की ओर नहीं जा रहे हैं। बताया गया है कि बाघ काफी दिनों से इस इलाके में डेरा जमाए हुए है। पिपरौला और पश्चिम छेदिया के कुछ युवक धरती के फूल बीनने गए थे, तब उनको बाघ दिखाई दिया तो वह भाग खड़े हुए और गांव वालों को बताया। बता दें कि बाघ ने बीते दिनों बनकटी गांव के किनारे एक भैस का शिकार किया था और भूड़ा निवासी छोटे प्रसाद की एक बकरी को भी निवाला बना डाला था। पार्क की ओर से ग्रामीणों को सतर्कता बरतने और जंगल की ओर न जाने की ताकीद की गई है। फिलहाल खौफजदा थारू ग्रामीण अपने खेतों में धान लगाने भी नहीं जा रहे हैं। इससे उनके कृषि कार्य ठप से हो गए हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें