बांकेगंज। दो महीने के अधिक समय से बेचापुर, टोड़ीपुर गांव के आसपास डेरा जमाए बैठा बाघ रविवार दोपहर बांकेगंज-गोला मार्ग पारकर दुलारेपुर गांव के पास गेहूं के खेत में पहुंच गया। यह देख किसानों में भगदड़ मच गई। खैरताली गांव निवासी किसान मनोज कुमार और मजदूर रविवार दोपहर दुलारेपुर में गेहूं की फसल में छिड़काव कर रहे थे। इस दौरान उन्हें चंद कदमों की दूरी पर बाघ बैठा दिखाई दिया। यह देख उनके होश उड़ गए। बाघ हमले के डर से सभी लोग शोर मचाते हुए वहां से भाग खड़े हुए। शोरगुल सुनकर वह गन्ने खेत की ओर चला गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है।
उधर, खैरताली, बेचापुर, टोड़ीपुर, देवीपुर, गुलाबनगर, दौलतपुर आदि गांवों के लोगों संदीप कुमार अवस्थी एडवोकेट, उत्तम अवस्थी, मनोज कुमार, सत्येंद्र, अतहर अली, लईक, गुड्डू,रमेश कुमार आदि का कहना है कि दो माह पहले गोला वन रेंज जंगल से निकला बाघ एक दर्जन से अधिक गांवों के आस-पास खेतों में मंडरा रहा है। संवाद