लखीमपुर खीरी। शासन ने 31 मार्च के बाद 10, 15 और 25 हजार रुपये के स्टांप पत्रों के इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। 31 मार्च के बाद स्टांप पत्रों की उपयोगिता नहीं रहेगी, जो एक रद्दी के सामान हो जाएगी। जनपद के कोषागार में साढ़े तीन करोड़ रुपये के स्टांप पत्र रखे हैं। जिनको अब वापस किया जाना है।
शासन ने स्टांप प्रणाली में पारदर्शिता लाने के लिए यह कदम उठाया है। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी अमित कुमार राय ने बताया कि ट्रेजरी में करीब 3 करोड़, 49 लाख, 35 हजार रुपये के स्टांप पेपर हैं। वरिष्ठ कोषागार अधिकारी ने बताया कि 10 हजार कीमत के 553 स्टांप हैं, जिसकी कीमत 53 लाख 30 हजार है।
15 हजार रुपये के 807 स्टांपपत्र हैं, जिनकी कीमत एक करोड़, 21 लाख, पांच हजार रुपये की है। वहीं 25 हजार के 700 स्टांपपत्र हैं, जिनकी कीमत एक करोड़ 75 लाख रुपये है। शासन का जो भी आदेश होगा, उसके अनुसार कार्य किया जाएगा। 31 मार्च के बाद इनके उपयोग नहीं होंगे। संवाद