राठी फार्म आबादी के पास बाघ के पगचिन्ह। स्रोत-जागरूक ग्रामीण।
बांकेगंज। दक्षिण खीरी वन प्रभाग गोला रेंज जंगल से निकला एक बाघ राठी फार्म गांव में आबादी के पास पहुंच गया। लोगों के शोर मचाने पर वह गन्ना खेत में छिप गया।
आबादी के पास बसे ग्रामीणों और राहगीरों को शनिवार दोपहर एक बाघ चहलकदमी करता दिखाई दिया। बाघ देख खेतों में काम कर रहे मजदूरों में भगदड़ मच गई। उनके शोर-गुल करने और आग जलाने के बाद बाघ फिर गन्ने के खेत में छिप गया। आबादी के पास खेत में छिपे बाघ को लेकर ग्रामीणों में दहशत है।
उनका कहना है कि गोला रेंज जंगल से निकलकर बाघ-बाघिन और शावक आबादी के पास चहलकदमी करते नजर आते है। वन विभाग निगरानी तक सीमित है। बाघ के डर से ग्रामीणों की खेती-बाड़ी चौपट हो गई है। इससे परेशान लोगों ने वन विभाग से बाघ को पकड़वाने की मांग की है।