फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में बाघ दिखने से ग्रामीणों में दहशत

Tue, 13 Dec 2016 11:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो  सिकंद्रबाद खीरी।
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची वन विभाग की टीम 
विज्ञापन

ग्रामीणों के साथ टीम ने की कांबिग
थाना नीमगांव क्षेत्र के गांव अमेठी में सोमवार की शाम गन्ने के खेतों में बाघ को देखे जाने से दहशत व्याप्त हो गई। भयभीत ग्रामीणों ने इसकी सूचना मैगलगंज वन विभाग को सूचना दी। सूचना पर पहुंची टीम ने बाघ के पग मार्क देखे। टीम ने ग्रामीणों के साथ कांबिंग शुरू कर दी है। 
विज्ञापन

सोमवार की शाम गांव अमेठी के कुछ किसान खेतों से काम निपटाकर घर वापस लौट रहे थे। इसी बीच गांव निवासी वसीम बेग के खेत में बाघ दिखाई दिया। इससे किसानों में दहशत व्याप्त हो गई। किसानों ने गांव पहुंचकर बाघ की मौजूदगी की जानकारी शहाब प्रधान को दी। जिस पर शहाब प्रधान कई लोगों के साथ मौके पर पहुंचे और पग मार्क देखने के बाद इसकी सूचना वनविभाग को दी। मंगलवार को मैगलगंज के वनरक्षक उमेश वर्मा, रविकांत वर्मा अपनी टीम के साथ गांव पहुंचे। पग चिह्नों का निरीक्षण कर उनके फोटोग्राफ लेकर विशेषज्ञों को भेजा है। टीम ने ग्रामीणों के साथ कांबिंग शुरू कर दी है। वनरक्षक उमेश वर्मा ने बताया कि बाघ है या तेंदुआ, इसकी पुष्टि के लिए पगमार्क विशेषज्ञों को भेजे गए हैं। फिलहाल ग्रामीणों के साथ कांबिग की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्रामीणों को खेतों की तरफ शौच करने और पशुओं को न ले जाने की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें