फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: बल्लीपुर में बाघ ने छुट्टा गाय को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
मझगईं। थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में एक गन्ने के खेत में छिपे बैठे बाघ ने छुट्टा गाय हमला कर उसे मार दिया। गन्ना छील रहे लोगों ने भागकर अपनी जान बचाई। मझगईं वन विभाग का कहना है कि घटना बृहस्पतिवार की है, लेकिन ग्रामीण शनिवार की होने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन


बल्लीपुर गांव में बाल गोविंद के गन्ने के खेत में गाय पर हमलाकर बाघ उसे घसीटकर खेत में ले जाकर मार दिया। गन्ना छील रहे लोगों ने किसी तरह से वहां से भागकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों का कहना है कि बाघ दिखने से आसपास के गांवों में दहशत फैल गई है और लोग गन्ना छिलाई करने तक नहीं जा पा रहे हैं।
इसको लेकर गांव निवासी व पलिया गन्ना समिति के अध्यक्ष अभिषेक अवस्थी ने फोन पर डीएफओ से बात कर बाघ से निजात दिलाने की मांग की है। इस बारे में रेंजर अंकित सिंह ने बताया कि मौके पर फाॅरेस्ट गार्ड व वन दरोगा को भेजा गया था। घटना बृहस्पतिवार की है। घटना के बाद से ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें