फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आरोपियों को जेल...दोषी पुलिसकर्मियों पर कब होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। युवती को देह व्यापार में ढकेलने की कोशिश के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को तो जेल भेज दिया, लेकिन लेकिन खुलासे में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन




छोटे-छोटे मामलों में प्रेसवार्ता करते हुए अपनी पीठ थपथपाने वाली खीरी पुलिस के सामने जब ये मामला आया तो खामोशी से सभी आरोपियों को जेल भेज दिया। मामला देह व्यापार में युवती को ढकेलने की कोशिश का था। बीती 25 अक्तूबर को थाना मितौली क्षेत्र में यह मामला प्रकाश में आया था। पीड़िता का कहना था कि चौकी पर उसने तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने उसकी कोई मदद नहीं की।

पुलिस की मदद न मिलने पर पीड़िता ने आईजीआरएस पोर्टल के माध्यम से शिकायत की तो मितौली पुलिस मामले को दबाने के लिए पीड़िता को धमकाने लगी। पुलिस ने पहले तो पीड़िता के थाने न आने की बात कही, लेकिन जब पुलिस की कलई खुली तो आनन-फानन मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू की।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, पिकेट पर तैनात एसआई ने आरोपी गुड्डू को पूछताछ के लिए बुलाया था और लेनदेन करके उसे छोड़ दिया था। पुलिस ने जांच शुरू की तो सबकुछ सामने आया। पुलिस ने कड़ी से कड़ी जोड़ते हुए मामले का खुलासा तो किया, लेकिन अधिकारी मामले को दबाने के दोषी पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई के सवाल पर चुप्पी साधे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें