लखीमपुर खीरी जिले में आए दिन जंगल से बाहर आबादी क्षेत्र में बाघ देखे जा रहे हैं। पलिया में मंगलवार रात करीब 10 बजे कोतवाली मार्ग के पास एक बाघ देखा गया, जिससे नगर में दहशत फैल गई। बाघ को देख बाइक छोड़कर भागे एक युवक के मामूली चोट भी आई है।
विज्ञापन
शहर में बाघ की आमद की खबर से दहशत फैल गई है। पुलिस ने शहर वासियों के लिए चेतावनी जारी कर दी है कि वह घर से न निकलें। कोतवाल मनबोध तिवारी ने बताया कि बाघ को कोतवाली परिसर से कुछ दूर देखा गया है। उसकी लोकेशन पता लगाने की कोशिश की जा रही है।
उन्होंने बताया कि वन विभाग के कर्मियों को बुलाया गया है। उन्होंने कहा कि बाघ शहर में कहीं भी पहुंच सकता है इसलिए लोगों को आगाह कर दिया गया है कि वह आवश्यक अपने घरों से न निकलें।