फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: राहगीर पर बाघ का हमला, घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रमियाबेहड़। ब्लॉक क्षेत्र के गांव मझरा पूरब के रेलवे स्टेशन मार्ग पर तिकुनिया से आ रहे एक व्यापारी पर हमला कर बाघ ने घायल कर दिया।
विज्ञापन

जिला बिजनौर के हल्दौर थाना क्षेत्र निवासी व्यापारी अमरजीत सिंह तिकुनिया गुरुद्वारे से बाइक से पढ़ुआ की तरफ जा रहे थे। मझरा स्टेशन से करीब 400 मीटर आगे स्टेशन मार्ग से नहर की तरफ मुड़ रहे थे, तभी घात लगाए बैठे बाघ ने उनपर झपट्टा मार दिया। इससे उनका दाहिना हाथ गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन

लहूलुहान अमरजीत सिंह के शोर मचाने पर आसपास के लोग पहुंचे, शोर मचाया तो बाघ जंगल की तरफ भाग गया। मौजूद ग्रामीणों ने घायल अमरजीत को ढखेरवा नानकार के एक निजी क्लीनिक में भर्ती कराया। रेंजर बेलराया भूपेंद्र सिंह ने बताया कि प्रकरण संज्ञान में आया था, लेकिन हमला वाला क्षेत्र कतर्निया वन रेंज में पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें