फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: खेत में चारा काटने गए पिता-पुत्र पर बाघ ने किया हमला, दोनों गंभीर घायल, इलाके में दहशत

Sat, 19 Jul 2025 10:55 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले में बाघ के हमले का मामला सामने आया है। यहां चारा काटने खेत पर गए पिता-पुत्र पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर घायल हो गए। 
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी वन रेंज की आंवला बीट क्षेत्र के गांव परसेहरा निवासी 55 वर्षीय राम शंकर व उनके 23 वर्षीय पुत्र पवन कुमार पर बाघ ने हमला कर दिया। जिससे पिता-पुत्र गंभीर घायल हो गए। परिजनों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। उधर, बाघ के हमले से इलाके में दहशत का माहौल है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक राम शंकर अपने पुत्र रोहित, पंकज और पवन और भाई के साथ शनिवार सुबह अपने गांव से चार किलोमीटर दूर कठिना नदी के किनारे मिर्जापुर ग्रंट ग्राम पंचायत के नासिरपुर गांव स्थित अपने खेत पर चारा काटने गए थे। वह लोग चारा काट रहे थे, तभी खेत से निकले बाघ ने पहले पवन पर हमला किया। यह देखकर राम शंकर बेटे को बचाने के लिए दौड़े तो बाघ ने उन पर झपट्टा मार दिया।  

यह भी पढ़ें- Tiger Attack: पीलीभीत में खूंखार बाघ से भिड़ा 17 साल का नीलेश, दोस्त को बचाने के लिए हरवंश भी लड़ा; तस्वीरें
विज्ञापन


दोनों के चीखने पर आसपास काम कर रहे लोग शोर मचाते हुए दौड़े। इस पर बाघ उन्हें छोड़कर भाग गया। घटना के बाद मौके पर ग्रामीण की भीड़ जुट गई। घायलों को आनन-फानन अस्पताल ले जाया गया। बाघ के हमले से पिता-पुत्र को गंभीर घाव हुए हैं। 
विज्ञापन


सूचना मिलने के बाद वन दरोगा रोहित श्रीवास्तव, माया प्रकाश, पंकज, प्रज्वल, मित्रपाल तोमर आदि सीएचसी पहुंचे और घटना की जानकारी की। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हमला बाघ ने किया है। इस क्षेत्र में बाघ का मूवमेंट रहता है। इलाके में निगरानी कराई जा रही है। ग्रामीणों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें