फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: खेत में गन्ना बुवाई कर रहे दो युवकों पर बाघ ने किया हमला, घायल; इलाके में दहशत

Sun, 07 Apr 2024 12:00 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी

सार

बांकेगंज क्षेत्र में गोला पश्चिम रेंज से सटे कुरैया गांव के पास खेत में गन्ना बोवाई कर रहे दो युवकों पर बाघ ने हमला कर दिया, जिससे दोनों घायल हो गए। घटना से इलाके में दहशत फैल गई। 
विज्ञापन
बाघ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी जनपद में जंगल से सटे इलाकों में वन्यजीवों की चहलकदमी लगातार देखी जा रही है। बाघ के हमले की घटनाएं भी सामने आ रही हैं। बांकेगंज क्षेत्र में गोला पश्चिम रेंज से सटे कुरैया गांव के पास रविवार सुबह गांव निवासी कुछ लोग खेत में गन्ने की बुवाई कर रहे थे। इसी बीच बाघ ने उन लोगों पर हमला कर दिया। 

विज्ञापन


हमले में कमलेश (20) पुत्र नंदराम और मनोज (35) पुत्र गिरिजा शंकर घायल हो गए। अन्य लोगों के शोर मचाने और गन्ना लेकर भगाने पर बाघ भाग गया। घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाघ के हमला करने के बाद से लोगों में दहशत है। लोग खेतों पर जाने से डर रहे हैं। वन विभाग को सूचना दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें