फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: खेेत गए किशोर पर बाघ ने किया हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजुआ। गोला गोकर्णनाथ के रामनगर बीट के ग्राम सूरजपुर नब्बूपुरवा में वृहस्पतिवार की दोपहर बाघ ने किशोर आदर्श पुत्र सुरेश कुमार कश्यप पर हमला कर दिया। किशोर छप्पर बनाने के लिए फूस काटने गया था। साथियों ने हल्ला मचाया तो बाघ खेतों में भाग गया। घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
विज्ञापन

बता दें कि दो दिन से घटनास्थल से एक किलोमीटर दूर चंदपुरा में खेतों में लगातार बाघ दिखाई दे रहा है, जिसकी खबर बृहस्पतिवार को अमर उजाला में छपी, लेकिन वन विभाग के किसी अधिकारी ने मौके पर जाना मुनासिब नहीं समझा। बीते मंगलवार की रात नब्बूपुरवा गांव में जयपाल के घर से वन्यजीव पालतू कुत्ता उठा ले गया वहां पर भी सूचना के बाद भी कोई वनकर्मी नहीं पहुंचा।
फाॅरेस्टर कुलदीप सिंह ने मौके पर पहुंच कर बताया कि कोशिर फूस काटने जंगल में गया था। जहां पर बाघ ने हमला कर दिया। बाघ के पगचिह्न भी मिले हैं। उन्होंने ग्रामीणों को सचेत रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें