फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: कार्रवाई का आश्वासन देकर भूल गए जिम्मेदार, भटक रहा फरियादी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। परिवार रजिस्टर में हेरफेर किए जाने के एक मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक माह बाद भी कुछ नहीं हो सका। जबकि पीड़ित ने संपूर्ण समाधान दिवस से लेकर एसडीएम, बीडीओ सहित कई अफसरों से शिकायत की। इसके बावजूद आज तक उसमें कुछ भी नहीं हो सका।
विज्ञापन

ईसानगर ब्लॉक के गांव समरदाहरी निवासी जाकिर परिवार रजिस्टर में हेरफेर किए जाने की शिकायत लेकर पिछले एक माह से भटक रहा है। जाकिर पुत्र यूनुस ने शिकायत में कहा कि उसके बाबा अब्दुल गनी की मौत 13 अगस्त 1986 को हुई थी।
परिवार रजिस्टर की नकल उसके पास मौजूद है, जो वर्ष 2009 की है। आरोप है कि ग्राम पंचायत सेक्रेटरी ने परिवार रजिस्टर की नई नकल वर्ष 2021 में उसके विपक्षी को दे दी, जिसमें बाबा अब्दुल गनी की मौत 13 अगस्त 1988 दिखाई गई है।
विज्ञापन

कहा कि उसका जमीन का विवाद न्यायालय में काफी समय से चल रहा है, जिसके कारण विपक्षी व्यक्ति से पैसा लेकर सचिव ने परिवार रजिस्टर में छेड़छाड़ कर फर्जी नकल जारी की है। शिकायत के बाद इस संबंध में तत्कालीन और मौजूदा सचिव को नोटिस जारी किया जा चुका है, लेकिन कार्रवाई का पता नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें