फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: थ्रेसर की चिंगारी बनी आफत, किसान की साल भर की मेहनत राख

Fri, 17 Apr 2026 11:02 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
जला गेहूं और भूसा। संवाद
विज्ञापन
मझगईं। ग्राम धन्नापुरवा में गेहूं की मड़ाई के दौरान थ्रेसर से निकली चिंगारी ने किसान की पूरी फसल को आग की भेंट चढ़ा दिया। कुछ ही मिनटों में गेहूं और भूसे का ढेर जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

ग्रामीण राकेश अपने खेत में थ्रेसर से गेहूं निकलवा रहे थे। इसी दौरान मशीन से निकली चिंगारी पास के भूसे पर गिर गई और तेज हवा के चलते आग तेजी से फैल गई। देखते ही देखते आग ने पास में रखे गेहूं को भी अपनी चपेट में ले लिया।
आग की लपटें उठती देख आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और निजी संसाधनों से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तेज हवा के कारण आग पर काबू नहीं पाया जा सका।
इस घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर पीड़ित को मुआवजा दिलाने की मांग की है।
-
डुडवा में अज्ञात कारणों से घर में आग लगी
बिजुआ। ग्राम डुडवा में बृहस्पतिवार रात अज्ञात कारणों से एक घर में आग लग गई, जिससे 40 हजार रुपये नकद, एक बोरी मसूर, कपड़े और अन्य गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन

केशवराम पुत्र सुकई के घर में लगी आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी नुकसान हो चुका था। सूचना पर क्षेत्रीय लेखपाल अजय गुप्ता शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंचे और नुकसान का आकलन कर रिपोर्ट गोला तहसील प्रशासन को भेज दी। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। संवाद
-
खेतों में देखते ही देखते राख हुई फसल
उचौलिया। गांव रंजीतपुर में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अज्ञात कारणों से खेत में आग लग गई, जिसने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया और आसपास के खेतों तक फैल गई। सूचना पर ग्रामीण मौके पर जुटे और पंपिंगसेट चलाकर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक बड़ा नुकसान हो चुका था। करीब 15 से 20 एकड़ गेहूं का अवशेष जलकर राख हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम भी देरी से मौके पर पहुंची। आग से साइन सिंह की 5 एकड़, भीम की ढाई एकड़ सहित अन्य किसानों की फसल जल गई। लेखपाल विकास मिश्रा ने बताया कि मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया गया है और रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें