धौरहरा। कस्बे के एक सराफा व्यवसाई को कुछ लोगों ने मंदिर में बुलाकर उसकी पिटाई कर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
धौरहरा कस्बे के मोहल्ला बाजार वार्ड निवासी सराफा दुकानदार शिवम रस्तोगी ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि रविवार को वह अपनी सराफा की दुकान पर बैठा था। करीब 11 बजे आरोपी अभिषेक वाल्मीकि, कल्लू और तेजा निवासी गण कस्बा धौरहरा दुकान पर आकर बहाने से मुझे कस्बे के नागेश्वर महादेव मंदिर परिसर में ले गए और बेल्टों से मारा-पीटा।
पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्जकर तीनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया किसी पुरानी रंजिश में मारपीट हुई है। रिपोर्ट दर्जकर आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्रवाई की जा रही है। संवाद