फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: युवक की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। देहरादून से 15 दिन पहले लौटे युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। परिजनों ने ससुराल वालों पर जहर देकर मार डालने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमॉर्टम कराया है।
विज्ञापन

धौरहरा क्षेत्र के गांव जनार्दनपुरवा निवासी रमई का 25 वर्षीय बेटा संजय शुक्रवार को घर से एक किलोमीटर दूर प्रतापीबेहड़ गांव के पास संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उसे सीएचसी धौरहरा में भर्ती कराया, जहां हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल भेज दिया गया। शनिवार की शाम इलाज के दौरान संजय की मौत हो गई।
मृतक के पिता रमई ने बताया कि संजय की शादी करीब तीन साल पहले निघासन थाना क्षेत्र के गांव झौव्वापुरवा निवासी त्रिमोहन लाल की बेटी कामिनी से हुई। शादी के बाद से बहू ससुराल में न रहकर मायके में ज्यादा रुकती थी। इसको लेकर दोनों में आए दिन झगड़ा भी होता था। आरोप है कि संजय ससुराल गया था, जहां पर उसे ससुरालियों ने जहर दे दिया, इससे उसकी मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें