फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: नेपाल भागने की फिराक में आए तीन शातिर अपराधी गिरफ्तार

Sun, 29 Jun 2025 12:52 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पलियाकलां। सिनेमा चौराहे के पास स्थित एक पेट्रोल पंप के पास से शुक्रवार देर शाम कार सवार तीन शातिर अपराधियों को महाराष्ट्र पुलिस ने स्थानीय पुलिसकर्मियों की मदद से गिरफ्तार कर लिया। तीनों कार से नेपाल भागने की फिराक में थे।
विज्ञापन


मुखबिर से सूचना मिलने के बाद टीम के सदस्य सादे कपड़ों में यहां पहुंचे थे। सिनेमा चौराहे के पास उन्होंने एक कार को रोका। उसमें सवार लोगों को पकड़ लिया। इसके बाद मौके पर हंगामा मच गया। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस को उक्त लोगों ने महाराष्ट्र पुलिस से होने की बात कही। साथ ही पूरे मामले से उन्हें अवगत कराया। इसके बाद पुलिस सभी को लेकर थाने आ गई।
यहां पूरी जानकारी करने के बाद पुलिस ने तीनों को महाराष्ट्र पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। इस बारे में थानाध्यक्ष पंकज त्रिपाठी ने बताया कि तीनों महाराष्ट्र के शातिर अपराधी हैं और एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित चल रहे थे। मुखबिर की सूचना के आधार पर महाराष्ट्र पुलिस यहां पहुंची थी। उक्त तीनों लोग कार से नेपाल भागने की फिराक में थे। हालांकि, नाम व उक्त लोगों के बारे में कोई जानकारी पुलिस नहीं दे सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें