फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: आवास का सत्यापन करने पहुंची महिला सचिव से धक्का-मुक्की

Sun, 29 Jun 2025 12:50 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना खीरी के गांव सरैंचा में आवास का सर्वे करने पहुंची एक महिला सचिव से धक्का-मुक्की हो गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी तहरीर में सीमा मिश्रा ने बताया कि वह ग्राम पंचायत सरैंचा में सचिव हैं। ग्राम पंचायत में आवास के सत्यापन का कार्य किया जा रहा है। इसी सिलसिले में 25 जून को दोपहर दो बजे वह ग्राम पंचायत में आवास सत्यापन करने गई थीं। इस दौरान प्रधान के पिता राममूर्ति भी मौजूद थे। इसी दौरान गांव के ही भारत प्रसाद की पत्नी पूजा देवी उनके साथ अभद्रता करने लगीं।
विरोध करने पर वह भड़क गईं और अपने देवर प्रहलाद के साथ मिलकर धक्का-मुक्की करते हुए गाली-गलौज करने लगीं और जान से मार देने की धमकी दी। सचिव की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें