फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: गन्ना लेकर चीनी मिल जा रहे बिना फिटनेस व बिना परमिट के तीन ट्रक सीज

Thu, 18 Dec 2025 11:14 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। एआरटीओ की चेकिंग में गन्ना ढोने वाले तीन ऐसे ट्रक मिले, जिनका न तो बिना फिटनेस था और न ही परमिट। एआरटीओ ने तीनों वाहनों को सीज कर शारदानगर थाने के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन

उन्होंने खंभरखेड़ा चीनी मिल प्रशासन को निर्देश दिए कि अब से कोई भी वाहन, जिनके फिटनेस बीमा परमिट आदि प्रपत्र पूर्ण न हो, उनको लोडिंग न दी जाए। एआरटीओ शांति भूषण पांडेय ने बृहस्पतिवार को अभियान चलाकर गन्ना वाहनों की चेकिंग की। उन्होंने शारदा नगर में छह वाहनों को बंद कराया। साथ ही तीन गन्ना लदी हुए ट्रकों को रोककर चेक किया, जिनकी फिटनेस एवं परमिट न होने पर शारदा नगर थाने में बंद किया। यह तीनों गन्ना लदे हुए वाहन खंभारखेड़ा चीनी मिल में संचालित थे।

गन्ना लेकर जा रहीं सात जुड़वां ट्राॅली सीज
प्रवर्तन अधिकरी डॉ. कौशलेंद्र ने बृहस्पतिवार को सिंगाही, पलिया और मझगाई में क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। उन्होंने सात जुड़वा ट्रालियों को सीज किया है। एक ट्रक्टर में दो-दो ट्राली जोड़क गन्ना ले जा रहे थे। इसके अलावा उन्हेांने मैजिक,रिक्शा भी किया गया। साथ ही उन्होंने सिंगाही के एक कार्यक्रम में सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें