फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: लूट के खुलासे के लिए लगाईं तीन टीमें, फिर भी पुलिस खाली हाथ

Sun, 14 Dec 2025 11:30 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखीमपुर खीरी
विज्ञापन
विज्ञापन
मैगलगंज। क्षेत्र में बीते बृहस्पतिवार को हुई लूट के मामले में चार दिन बीतने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली हैं, जबकि खुलासे के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। इंस्पेक्टर का दावा है कि मामले में कुद संदिग्धों को उठाया गया है। जल्द ही खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

देशी शराब की दुकान पर कार्यरत शिवम कुमार रात में दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। मुरादपुर मोड़ के पास एक बाइक पर सवार चार अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रोक लिया और लूट की घटना को अंजाम दिया। आरोपी उनकी जेब से 600 रुपये नकद, मोबाइल फोन तथा बाइक के टूल बॉक्स में रखे करीब 52,000 रुपये लूट लिए थे। वारदात को अंजाम देकर सभी कल्लुआ मोती गांव की ओर भाग गए। घटना के बाद पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी।
कोतवाली प्रभारी इंद्रजीत सिंह चौहान का कहना था कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों को कोतवाली लाया गया था, जहां पर सभी से पूछताछ की गई। लूट के खुलासे के लिए सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। अभी लुटेरों का कोई सुराग नहीं लग पा रहा है। उन्होंने जल्द ही लूटकांड का खुलासा करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें