फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक पर तीन सवारी, हादसे में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
महेवागंज/सुंदरवल। फूलबेहड़ थाना इलाके में बृहस्पतिवार शाम एक बाइक पर सवार तीन युवक ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए। इनमें से जनपद सीतापुर निवासी एक युवक की जिला अस्पताल में मौत हो गई। बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं पहना था।
विज्ञापन

सीतापुर के हरगांव थाना क्षेत्र के गांव बेनियापुर निवासी सत्यगुरु (40) और नीरज (30) फूलबेहड़ के मिलपुरवा गांव निवासी विनोद (25) के साथ बृहस्पतिवार शाम बाइक से किसी काम से फूलबेहड़ बाजार जा रहे थे। मीलपुरवा से सरवा गांव के पास ट्रैक्टर ट्रॉली में बाइक टकरा गई। हादसे में ट्रिपल राइडिंग कर रहे युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने एंबुलेंस से घायलों को जिला अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने नीरज को मृत घोषित कर दिया। वहीं सत्यगुरु और विनोद की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि युवक हेलमेट नहीं लगाए थे। प्रभारी निरीक्षक विमल गौतम ने बताया कि एक की अस्पताल में मौत हो गई है। ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया गया है। बताया अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें