फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri: कुत्ते के हमले में आशा कार्यकर्ता समेत तीन घायल, गुस्साए ग्रामीणों ने पीटकर मार डाला

Thu, 05 Sep 2024 05:16 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, लखीमपुर खीरी

सार

लखीमपुर खीरी जिले के गुलरिया नौसरजोगी उप स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार रात आवारा कुत्ते ने हमलाकर आशा कार्यकर्ता समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। दो मवेशियों को भी काट लिया। इससे गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखीमपुर खीरी के भीरा थाना क्षेत्र के गांव नौसरजोगी व डुंडवा में बुधवार रात करीब दो बजे एक खूंखार कुत्ते ने आशा कार्यकर्ता समेत तीन लोगों को घायल कर दिया। वहीं दो मवेशियों को भी काटकर जख्मी कर दिया। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला।

विज्ञापन


पूजागांव निवासी आशा कार्यकर्ता सुमन देवी बुधवार रात एक गर्भवती को लेकर गुलरिया नौसरजोगी उप स्वास्थ्य केंद्र आईं थीं। गर्भवती को प्रसव कक्ष में भेजने के बाद सुमन परिसर में खड़ी थीं। इसी दौरान एक कुत्ते ने सुमन पर हमला बोल दिया। कुत्ते ने चार जगह का मांस तक नोच लिया। 

लोगों के भगाने पर कुत्ते ने पड़ोस में बने घर के सामने चारपाई पर लेटी मूला देवी (60) पत्नी रामविलास पर हमला बोल दिया। शोर मचाने पर पड़ोस में लेटे पुनीत (17) पुत्र कुलदीप ने कुत्ते को भगाने का प्रयास किया तो उसने उसे भी काट लिया।

विज्ञापन

गुस्साए लोगों ने कुत्ते को मार डाला 
घायलों के चीखने की आवाज सुनकर ग्रामीण जागे और लाठी-डंडे लेकर कुत्ते को भगाया। इस दौरान कुत्ते ने ओमप्रकाश की बछिया और टेकन की पडिया को भी काटकर घायल कर दिया। गुस्साए ग्रामीणों ने कुत्ते को मार डाला। आशा कार्यकर्ता सुमन के परिजन इलाज के लिए उन्हें लखीमपुर के जिला अस्पताल ले गए। वहीं मूलादेवी व पुनीत को बिजुआ अस्पताल ले जाया गया, जहां मलहम-पट्टी और एंटी रैबीज वैक्सीन लगाकर उन्हें घर भेज दिया गया।

दूषित मांस खाकर खूंखार हो रहे कुत्ते
प्रधान शिवकुमार गुप्ता ने बताया कि गांव के उत्तर में नहर पटरी पर लोग मृत जानवरों को डाल देते हैं। कुत्ते इन जानवरों का दूषित मांस खाकर खूंखार हो रहे हैं। नौसरजोगी और डुंडवा गांव के आसपास 10 से 15 खूंखार कुत्ते घूमते रहते हैं। यह ग्रामीणों और जानवरों पर हमलावर होकर उन्हें घायल कर रहे हैं।
विज्ञापन

वैक्सीन लगवाएं और घाव पर कराएं पट्टी
बिजुआ सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुभाष वर्मा ने बताया कि कुत्ते के काटने पर तुरंत उस जगह पर एंटीसेप्टिक दवाएं लगाएं या घाव को साबुन से धोले लें। जितनी जल्दी हो सके नजदीकी अस्पताल जाकर एंटी रैबीज का इंजेक्शन लगवाएं। घाव पर मलहम-पट्टी कराएं। घाव ठीक होने तक लगातार अस्पताल से दवाएं लेकर खाएं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें