फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lakhimpur Kheri News: किशोरी से छेड़खानी में तीन लोग पुलिस हिरासत में

विज्ञापन
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। थाना शारदानगर क्षेत्र में किशोरी के साथ छेड़खानी के मामले में पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मुख्य आरोपी नशे में था। उधर, आक्रोशित परिजनों ने आरोपी युवक को पकड़कर उसकी जमकर धुनाई कर दी। मामला आसपास के दो गांवों का निकला तो दोनों गांवों में आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन

बता दें कि शारदानगर थाना क्षेत्र में गांव ओसियापुरवा निवासी पप्पू जबरन घर में घुस आया और छेड़खानी करने लगा। आरोपी शराब के नशे में धुत था। किशोरी के शोर मचाने पर घर में मौजूद अन्य परिजनों ने पप्पू की पिटाई कर दी। उधर, आरोपी ने खुद को बेगुनाह बताते हुए पीटे जाने की सूचना दी तो उसके गांव के ग्रामीण आक्रोशित हो गए। दोनों गांव के लोग आमने-सामने आ गए। पुलिस ने मामला निपटवाया। पुलिस ने पप्पू समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें